बैठक में आगामी 4 फरवरी को पीएम के धनबाद कार्यक्रम में शामिल होने पर मंत्रणा
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक बीते 27 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार चलकरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में 27 जनवरी की देर शाम आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा ने की।बैठक में मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में आगामी 4 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया।
बैठक में सूरजमल नायक, मुकेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, हरेंद्र मंडल, राज कुमार ठाकुर, विनोद केवट, वरुण नायक, रामदेव केवट, धनेश्वर करमाली, ब्रजेश दसौंधी, बजरंगी मिश्रा, रामपाल सिंह, वासुदेव महतो, आशीष नायक, अशोक कुमार, मनोहर नायक, रंजीत नायक, भूषण महली, दीपक मिश्रा, सोहन गंझू, बहादुर मुर्मू, देवीलाल सोरेन, रंजीत नायक, रूद्रेश शर्मा, विकास शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply