Advertisement

जमीन दलालों को संरक्षण देने का काम कर रही है भाजपा और झामुमो-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भाजपा और झामुमो जमीन दलालों को संरक्षण देने का काम कर झारखंड में दलित, आदिवासी, मूलवासी एवं सरकारी जमीनों को लूटवाने का काम कर रही है।

उक्त बातें 21 जून को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने कमलेश कुमार के घर इडी द्वारा छापेमारी किए जाने पर एक करोड़ नगद एवं 100 गोलियां बरामद होने पर कही।

नायक ने कहा कि समाचार के माध्यम से यह देखने को मिला कि जमीन कारोबारी कमलेश कुमार का रसूख इतना था कि वह बीजेपी एवं झामुमो नेताओं से मिलता था, जिसकी तस्वीर प्रकाशित हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पूर्व वित्त मंत्री से जमीन माफिया विष्णु अग्रवाल द्वारा भेंट करना यह संकेत देता है कि जितने भी आज झारखंड में जमीन माफिया है, सब भाजपा और झामुमो से संरक्षण प्राप्त हैं।

उन्हें इन्हीं पार्टियों के संरक्षण में झारखंड में सरकारी जमीन, सेना की जमीन, दलित-आदिवासी-मूलवासीयो की जमीन को झारखंड में लूट की जा रही है। साथ हीं भूमि घोटाला जैसा प्रकरण सामने आ रहा है।

नायक ने कहा कि पूर्ववर्ती बिहार सरकार में भी रांची में भूमि घोटाला किए गए थे। राज्य निर्माण के बाद भी झारखंड एवं रांची में भूमि घोटाले किए गए, जिससे पता चलता है कि एक संगठित गिरोह द्वारा झारखंड में जमीन की लूट की जा रही है और वैसे जमीन दलालों तथा माफियाओं को सरकार, भारतीय जनता पार्टी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। यह झारखंड के लिए शुभ संकेत नहीं है।

नायक ने कहा कि झारखंडी समाज खासकर दलित, आदिवासी, मूलवासी समाज यह गलतफहमी में न रहे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी उनके जमीनों की रक्षा करने का काम करेगी। कुछ तस्वीरें ऐसी भी आई है जो स्पष्ट बताने का काम कर रही है कि इन जमीन माफियाओ एवं जमीन दलालों का डायरेक्ट सरकार एवं भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने सभी दलित, आदिवासी, मूलवासी लोगों से अपील की है कि वे अब इन पार्टीयों के भरोसे न रहकर अपनी जमीनों की रक्षा स्वयं करने का काम करे और एक उलगुलान जमीन बचाओ करने की जरूरत आज आन पड़ी है। तभी झारखंड के दलित, आदिवासी, मुलवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *