एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में विधायक आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद राजनीतिक पूरी तरह से गर्म हो गई है। जहां विधायक समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित आईटी, ईडी और सीबीआई का पुतला दहन किया। वही विपक्ष समर्थक 5 नवंबर की संध्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का पुतला दहन किया।
बताते चलें कि, फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस मे भाजपा नगर अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय के नेतृत्व मे सीएम हेमंत सोरेन और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का पुतला दहन का कार्य किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि बेरमो को लूटने का कार्य अब नहीं चलने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बेरमो को लूटने का काम किया है।
कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का माहौल हो गया है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। लगातार उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। फिर भी वह मौन साधे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि आयकर विभाग के कार्यवाही के बाद ही पता चला कि बेरमो विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है।
आयकर विभाग की कार्यवाही के बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया। कहा कि भाजपा के ऊपर झूठा आरोप लगाकर सिर्फ भाजपा को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। सीएम और विधायक द्वारा अपनी कार्यवाही को दिग्भ्रमित करने का कार्य रहिवासियों के बीच में किया जा रहा है। जिसे भाजपा के कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मौके पर सीएम सोरेन और बेरमो विधायक सिंह का पूतला फूंककर विरोध जताया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो मंडल अध्यक्ष राम किंकर पांडेय, अर्जुन सिंह, शिवलाल रविदास, श्रीकांत यादव, आदि।
अनिल गुप्ता, संतोष महतो, कमलेश महतो, दीपक महतो, सुरेश महतो, ओमप्रकाश सिंह, संजय प्रसाद, भैरव महतो, सूरजमल नायक, महेंद्र चौधरी, धनेश्वर महतो, लाल मोहन महतो, मधु पासवान, विरन लोहार, वीणा देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()












Leave a Reply