Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा आदिवासी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष की इलाज के दौरान निधन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भाजपा कसमार मंडल आदिवासी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विपिन मुंडा का 5 जुलाई को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर सैकड़ो भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुंडा को सड़क दुर्घटना में बीते 3 जुलाई को गंभीर चोट लगी थी। उनकी मृत्यु 5 जुलाई को बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में हो गई। यह क्षेत्र के लिए अत्यंत दु:खद घटना है। दिवंगत विपिन मुंडा सुलझे विचार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी जो इस मंडल में बास करते हैं मुंडा के निधन से काफी दु:खी हैं।

मुंडा के निधन की सूचना पाक पहुंचे कसमार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कसमार मंडल परिवार एक अच्छा नेता खो दिया है। यह बात मंडल के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री मुंडा के निधन की खबर पाकर शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बँधाने तथा उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, महामंत्री परमेश्वर नायक, उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी, जिला कार्य समिति सदस्य यदुनंदन जयसवाल, कोषाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, मंत्री प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, मंच के महामंत्री सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबों ने नम आंखों से स्व. मुंडा को अंतिम विदाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *