Advertisement

बीजेडी के संगठनात्मक प्रमुख का बड़बिल में नये साल में जोरदार स्वागत

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। बीजू जनता दल (बीजेडी) के संगठनात्मक प्रमुख और क्योंझर जिला पर्यवेक्षक प्रणब प्रकाश दास (बाबी भाई) को एक जनवरी को क्योंझर में देखा गया। वर्ष 2024 के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

जानकारी के अनुसार क्योंझर जिला के हद में घासीपुरा से शुरू होकर विभिन्न गलियों में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोपहर 4 बजे वरिष्ठ बीजद कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद जीतेन्द्र जयसवाल के नेतृत्व में मिशन शक्ति के सभी बीजद पार्षदों, बीजद आयोजकों, कार्यकर्ताओं, युवा छात्र नेताओं, एसएचजी महिलाओं, महिला विधायकों ने जोरदार स्वागत किया।

सभी बीजद पार्षदों एवं पूर्व पार्षद जयसवाल को पुष्प वर्षा कर बीजद की ओर से अभिनंदन किया। पार्टी के काम से राउरकेला दौरे के दौरान वे कुछ देर के लिए कालापहाड़ स्ट्रीट पर रुके और जोड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। सौहार्दपूर्ण माहौल में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ बात की।

जोड़ा बीजेडी के प्रभारी आयोजकों के साथ कम समय में पार्टी को जमीनी स्तर से बेहतर बनाने और नवीन सरकार की जनोन्मुखी योजना से आम जनता को अवगत कराने की सलाह दी। अपने प्रिय नेता को इतने करीब देखकर कार्यकर्ता अभिभूत हो गये। थोड़े समय के लिए ही सही, उनकी बातों ने कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता को दोगुना कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *