Advertisement

सैमसंग प्लाजा के प्रोपराइटर रवि सिंह का मनाया गया जन्मदिन

जन्मदिवस समारोह में दर्जनों गणमान्य हुए शामिल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के हृदय सम्राट के नाम से विख्यात सैमसंग स्मार्ट प्लाजा फुसरो के प्रोपराइटर रवि सिंह उर्फ़ पिंटू सिंह का जन्मदिवस धूमधाम के साथ फुसरो मे मनाया गया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।

रवि सिंह के जन्मदिन के मौक़े पर उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि रवि बेरमो मे युवाओं के दिलों पर राज करते है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। इनकी हर बातें समझदारी से भरी होती हैं, चाहे कोई भी विषय हो।

समारोह में भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, निवर्तमान महामन्त्री दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, एसी मोर्चा के अध्यक्ष चंदन राम, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष लाल मोहन महतो, भाजयुमो महामंत्री शनि सिंह, ओम प्रकाश रजा आदि उपस्थित थे।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *