प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के सुभाष नगर में 18 अक्टूबर को पत्रकार रंजन वर्मा की नातिन समृद्धि सिन्हा का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञात हो कि पत्रकार वर्मा कसमार से जगत प्रहरी के लिए समाचार संकलन करने का कार्य करते है।
समृद्धि के जन्मदिन के अवसर पर परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य रहिवासियों ने समृद्धि को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित बच्चों ने समृद्धि संग केक काटकर खुशी मनाई, वहीं उपस्थित अतिथियों ने समृद्धि को उपहार और शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में खुशियों का माहौल रहा।
![]()













Leave a Reply