एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड कांग्रेस आवासीय कार्यालय बांधडीह स्थित तेतरियाडीह में 19 जून को जन्मदिन व् विवाह वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस एवं बेरमो के युवा, विकास पुरुष विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) सह धनबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय प्रत्याशी, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष, जरीडीह अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिवस व् वैवाहिक वर्षगांठ मनाया गया।

मौके पर जरीडीह प्रखंड उपाध्यक्ष राजु तिवारी, महासचिव विजयमल सिंह, महासचिव किशोर महली, महासचिव छोटु मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य अयुब अंसारी, बंटी जायसवाल, महादेव मंडल, राकेश कुमार सिंह, इमरान अंसारी, निरंजन सिंह, राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार महतो, उत्पल आचार्य, आयुष माथुर, सुफल कुमार साव एवं कांग्रेस के दर्जनों साथीगण शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply