शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश मंदिरों का किया भ्रमण
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। शांतिकुंज हरिद्वार से आए जन्म शताब्दी ज्योति कलश रथ यात्रा का 18 दिसंबर को बोकारो थर्मल पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में ज्योति कलश के दर्शन को लेकर जगह जगह मंदिरों में अति उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीप को निसनहट हनुमान मंदिर, पिलूवटांड़ शिव मंदिर, बाजार टांड़ शिव मंदिर, जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णव देवी मंदिर, सिक्स यूनिट पंच मंदिर, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर आदि धर्म स्थलों का भ्रमण कराया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। प्रज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूरे होने एवं माता भगवती देवी शर्मा के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में गायत्री माता को घर-घर स्थापित करने हेतु गायत्री समाज द्वारा यह आयोजन किया गया है।
इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ को पूरे भारत वर्ष में भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के उद्घोष युग परिवर्तन में आमजनों की सहभागीता संभव हो सके। इसी क्रम में 18 दिसंबर को बोकारो थर्मल नगर में ज्योति कलश का भव्य स्वागत व भ्रमण किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के गोमिया प्रखंड के वरिष्ठ कार्यकर्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपक वर्मा, हनुमान दयाल सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, जेपी विश्वकर्मा, जितेंद्र चौहान, आर एस पांडेय, धीरज शर्मा, विष्णु राम, रूप लाल महतो, जीवन राम, सुधा शर्मा, पुष्पा वर्णवाल, मोहन महतो, प्यारेलाल, भूपेन भगत, शेरू भगत, राजीव सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, विद्युत विश्वास, तन्मय कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply