Advertisement

दलित बस्ती में मनाया गया सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख का जयंती

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर स्थित दलित बस्ती बहादुरनगर में ऐपवा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की जयंती मनाया गया।

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर ऐपवा के बैनर तले 5 जनवरी को फूले एवं शेख की जयंती मनाई गई। मौके पर दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि शिक्षा को लेकर फूले और शेख का संघर्ष अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमें भी समस्याओं को लेकर संघर्ष का रूख अपनाना चाहिए। महिला नेत्री ने कहा कि चाहे समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो, एकताबद्ध संघर्ष की जीत हमेशा से होती रही है। मौके पर रजिया देवी, रजनी देवी, सिया देवी, नीलम देवी, रधिया देवी, किरण देवी समेत अन्य दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

अंत में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 जनवरी को भूमिहीनों को वासभूमि- आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा समेत पहुंच पथ से बंचित दलित बस्ती में पहुंच पथ बनाने की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले ताजपुर अंचल पर प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने के निर्णय की घोषणा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *