रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा तार्किक व विश्लेषणात्मक सोच को सशक्त करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र–छात्राओं ने गणितीय मॉडल, चार्ट एवं विविध रचनात्मक प्रदर्शों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने जिला शिक्षा पदाधिकारी, उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार को प्रभावित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक जगन्नाथ लोहरा ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन बच्चों में गणित के प्रति भय को दूर कर उनकी तार्किक क्षमता और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की।

कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply