Advertisement

आरसीएमएस क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।

इस अवसर पर आरसीएमएस कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन महापुरुषों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर क्षेत्रीय सचिव सिंह सहित अशोक कुमार ओझा, वकील अंसारी, अंजनी सिंह, हरेंद्र सिंह, किशुन मंडल, राजीव कुमार सिंह, गोविंद साव, मोहम्मद सदीक, कृष्ण हरि, एस एन रेड्डी, गोविंद साव, अनिल सिंह आदि ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। साथ हीं सभी ने महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे का जमकर नारे लगाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *