Advertisement

फुसरो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गयी जयंती

विकसित और सर्वशक्तिमान भारत के निर्माण का महानायक थे बाजपेयी-प्रकाश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश की शान है। उन्होंने कहा कि बाजपेयी राजनीति के आजाद शत्रु थे। उनके व्यक्तित्व का लोहा पूरे विश्व ने माना है। भाजपा उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उनके कार्यकाल में भारत ने नई बुलंदियों को हासिल किया।

कहा कि अटलजी के कार्यकाल में ही देश परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। भारत में विनिवेश को बढ़ावा मिला, संविधान समीक्षा आयोग का गठन किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पोटा कानून, नई टेलीकॉम नीति एवं देश के विकास के लिए अनेकों कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटलजी सिर्फ एक कुशल राजनेता ही नहीं बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं।

भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति से भारत को वैश्विक पहचान मिली थी।

कार्यक्रम का संचालन चंदन राम ने किया। मौके पर गुडडु शर्मा, गुरवारी देवी, विकास सिंह, पुष्पा देवी, रामू तांती, राजू सिंह, नरेश प्रसाद, गीता देवी, चंदन चौहान सहित अन्य दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *