Advertisement

पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट फाइनल में पहुंची बिरसानगर एवं जगुआर बोलानी

प्रहरी संवाददाता/चाईबासापश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के पांचवें दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैदान में अंत तक उत्साह बना रहा।

जानकारी के अनुसार यहां खेले गये पहला सेमीफाइनल बिरसानगर टीम और बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसानगर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। इस प्रकार बिरसानगर टीम ने 11 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

दूसरा सेमीफाइनल उत्तरी बीएल जगुआर बोलानी और इरफान इलेवन टीम के बीच खेला गया। बीएल जगुआर बोलानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इरफान इलेवन की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बीएल जगुआर बोलानी भी फाइनल में पहुंच गई। मैदान में अंधेरा होने के कारण फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विजय कुमार दास ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *