प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में जोड़ापोखर स्थित संत जेवियर स्कूल शालीमार में पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड द्वारा स्काउट प्रशिक्षण 13 दिसंबर को समाप्त हो गया।
प्रशिक्षण समाप्ति के मुख्य अतिथि जोड़ापोखर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि संत जेवियर स्कूल के निदेशक पुनीत शाह एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित उपस्थित थे।
समापन सत्र में दो दिनो से चल रहे उक्त प्रशिक्षण का अतिथियों ने जायजा लिया, तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थी द्वारा किए गए ट्रैकिंग मार्च पास्ट, एडवेंचर गैजेट, योग, कुकिंग, सेफ्टी बेल्ट बांधना, नुक्कड़ साइबर क्राइम से कैसे बचे, भारतीय नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, नेचर कलेक्शन, फर्स्ट एड बॉक्स आदि का अवलोकन किया गया।
इसके बाद चयनित प्रशिक्षणार्थी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ हीं कहा गया कि पढ़ाई के साथ-साथ स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के मुख्य प्रशिक्षक रिकी कुमार साव, प्रशिक्षक मिथलेश कुमार, गाइड प्रशिक्षिका रोशनी प्रवीण के साथ विद्यालय के सहयोगी शगुफ्ता प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply