Advertisement

बिरसा पुल चेकनाका स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ₹ एक लाख 70 हजार किया जब्त

डुमरी उप चुनाव को लेकर चेकनाको पर एसएसटी कर रही वाहनों की सघन जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डुमरी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान एक वाहन से एसएसटी ने नगदी ₹ एक लाख सत्तर हजार जब्त किया।

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को भी सभी चेकनाकों पर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाने के क्रम में चंदनकियारी प्रखंड के बिरसा पुल चेकनाका (अमलाबाद ओपी) से वाहन जांच के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएस टीम) द्वारा वाहन जांच के दौरान वाहन क्रमांक-JH10CA/ 8588 के डैस बोर्ड से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद किया गया।

वाहन पर सवार व्यक्ति आदर्श कुमार वर्मा द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद राशि को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी सह चंदनकियारी बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि धनबाद जिले के पाथरडीह निवासी आदर्श कुमार वर्मा के वाहन में बिरसा पुल चेकनाका से जांच के दौरान टीम को वाहन के डैस बोर्ड से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद किया गया।

राशि से संबंधित कोई दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण राशि को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो, व्यय प्रेक्षक डुमरी विधानसभा, निर्वाची पदाधिकारी डुमरी विधानसभा आदि संबंधित को अवगत करा दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *