प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जनजागरण केंद्र के सौजन्य से 23 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में वन प्रबंध समिति को जैव विविधता का प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें प्रखंड के पांच पंचायत क्रमशः अंगवाली उत्तरी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव व अन्य जुड़े सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेटरवार से आए प्रशिक्षक भूपेंद्र उपाध्याय, अश्विनी कुमार आदि ने इन्हे पीवीआर के बारे में जानकारियां दी। विशेष रूप से वन में लगे प्राकृतिक तथा लगाए गये पौधे, बृक्षो को संरक्षण कैसे मिले, इसपर फोकस किया गया। यहां पर समिति से जुड़े पदेन प्रतिनिधियों का बैंक ऑफ इंडिया पिछरी शाखा में खाता भी खोले गये।
मौके पर पेटरवार वन क्षेत्र के फॉरेस्टर विजय कुमार, शशिकांत महतो, स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा, निताई रजवार, भोलानाथ केवट सहित जयप्रकाश, काली सिंह, अब्दुल कयूम, नकुल महतो, बैंक ऑफ इंडिया के जगदीश महतो आदि अनेकों उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply