Advertisement

बीडीए कॉलेज में बिन्देश्वरी दूबे की मनाई गयी 102वीं जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी स्थित बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय (बीडीए कॉलेज) में 14 जनवरी को दिवंगत बिंदेश्वरी दुबे की 102वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर मुकुल पाठक ने स्व दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां प्रो. पाठक ने कहा कि स्व. दुबे ने बेरमो विधान सभा का कई बार प्रतिनिधित्व किया था। वे 1980 में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था।

साथ ही इंटक के ख्याति प्राप्त श्रमिक नेता सहित कुशल राजनीतिज्ञ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. दुबे अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। उतरी छोटनागपुर की 422 कोयला खदानों की राष्ट्रीयकरण में उनका व्यापक सहयोग रहा है। वर्ष 1985 में उनके नाम पर बीडीए महाविद्यालय की स्थापना की गयी थी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मुकुल पाठक के अलावा आशीष कुमार, हर्षित वर्णवाल, रामचन्द्र मांझी आदि ने स्व दुबे के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की शपथ ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *