आरसीएमयू ने मनाया स्व. बिन्देश्वरी दूबे की पुणयतिथि
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी पांच नंबर धौड़ा में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय मे 20 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे का पुण्य तिथि मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकोमयह के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय तथा संचालन सचिव शिवनंदन चौहान ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम स्व. दुबे के चित्र पर सभी गणमान्य जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल अनुप सिंह ने कहा कि बिन्देश्वरी दूबे मजदूरों के सच्चे हितेषी थे। उनके बताये मार्ग का अनुसरण करने से ही मजदूरो का भला होगा। आज मैं जो भी हूँ उसमे स्व. बिन्देश्वरी दुबे और राजेन्द्र बाबू का आशीर्वाद है। इस अवसर पर विधायक द्वारा सैकड़ो गरीबो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर जिप सदस्या नीतू सिंह, फुसरो नप उपाध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनीया, राकोमयू नेता अंजनी त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद सिंह, गणेश मल्लाह, प्रदीप सिंह, उत्तम सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा राजेश्वर सिंह, केदार सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, निमाय चंद्र मंडल, लक्ष्मण प्रसाद साव, संतोष सिंह, ललन रवानी, आनन्द विश्वकर्मा, शशिकान्त सिंह, आनन्द विश्वकर्मा, रेहाना राज, युधिष्ठिर सिंह, मुरारी सिंह, साधु बाउरी, मनोज ठाकुर, जयराम सिंह, उपेंद्र सिह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply