Advertisement

पांच बाइक सहित बाइक चोर गिरफ्तार

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो कद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर पेटरवार तथा बोकारो थर्मल पुलिस ने छापा मारकर पांच चोरी का बाइक सहित बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर आरके राणा ने 27 अक्टूबर को बताया कि बीते 12 अक्टूबर को थाना में कांड क्रमांक 85/ 23 भादवि की धारा 414/34 के तहत प्रार्थमिक अभियुक्त पेटरवार थाना के बकरी टोला खेतको निवासी रवि यादव उर्फ रवि कुमार यादव को बीते 26 अक्टूबर को छपामारकर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त की स्वीकारयोक्ति बयान के आधार पर पेटरवार थाना के खेतको से चोरी का पांच मोटरसाइकिल (बाइक) बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को 27 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

छापामारी दल में पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार, बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, पुअनि मुस्ताक आलम, पुअनि गुलशन कुमार, जिदन गुड़िया सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *