Advertisement

सुभाषनगर डंपिंग के समीप से बाईक की चोरी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाष नगर डंपिंग के समीप से जवाहर नगर निवासी अविनाश सिंह का बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में बाईक मालिक ने बेरमो थाना में लिखित तहरीर दी है।

बताते चलें कि अविनाश सिंह सुबह में सुभाष नगर डंपिंग के पास अपनी ग्लैमर बाइक क्रमांक JH 09AM/0940 ग्लैमर को खड़ी कर अपने एक मित्र की गाय को खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद गाय मिल गई। जब गाड़ी के पास आए तो देखा कि बाइक गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद बाइक नहीं मिली। तब जाकर बेरमो थाना में लिखित आवेदन दिया गया।

अविनाश सिंह ने बताया कि सुभाष नगर डंपिंग के पास से आये दिन गाड़ी की चोरी हो रही है। उन्होंने बेरमो प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ा जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *