बाइक चोर बेलगाम, पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र में बढ़ रहा आक्रोश
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के सीसीएल गोरांगो कॉलोनी से बीते 29 जून की रात्रि बाइक चोरी हो गयी। बाइक को रात्रि में घर के बाहर खड़ी करने के बाद दूसरे दिन गायब पाया गया।
जानकारी के अनुसार गोरगो कॉलोनी रहिवासी नील कमल बाउरी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है कि घर के बाहर खड़ी उसका पल्सर बाइक क्रमांक-JHO9AN/4852 की चोरी हो गई। बाइक मलिक ने पुलिस को बताया कि वह बीते 29 जून की रात को घर के बाहर बाईक को खड़ी कर घर के अंदर चला गया। दूसरे दिन 30 जून की सुबह जब बाहर निकाला तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बेरमो थाने में आवेदन दिया है।
सूचना के बाद बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनुप नारायण सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से आवश्यक पूछताछ की। पुलिस बाइक चोरी की जांच में जुट गई है।
ज्ञात हो कि क्षेत्र में बाइक चोर बेलगाम हो गये है। पुलिस की सुस्ती से रहिवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाइक चोर इतने शातिर हैं कि पलक झपकते बाइक गायब कर देते हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने में पूरी तरह नाकाम हो रही है। बाइक चोरी के बाद एफआइआर करने में ही आम जनों के पसीने छूट जाते हैं।
![]()













Leave a Reply