Advertisement

नावाडीह बाजार टांड़ से दिनदहाड़े बाइक चोरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो डुमरी मार्ग पर स्थित नावाडीह बाजार में सब्जी खरीदने आए व्यक्ति की 28 सितंबर की संध्या बाईक चोरी हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना के हद में सिंमरा बेड़ा बिरनी निवासी कुंज बिहारी लाल महतो ने नावाडीह के थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि 28 सितंबर की संध्या लगभग 5:30 बजे वह अपना सीबी साइन बाइक क्रमांक JH09AL/ 8398 को बाजार टांड़ सब्जी मंडी के समीप खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया। वापस लौटने पर उसे अपनी बाईक नहीं मिला। काफी खोजबीन के पाश्चात उसके बाइक का कोई आता पता नहीं चला।

पीड़ित ने आवेदन में दावा किया कि चोरों द्वारा उसकी बाइक चोरी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार समाचार प्रेषण तक चोरी गये बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में नावाडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार से संबंध स्थापित करने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *