Advertisement

अज्ञात हाईवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ फुसरो मार्ग पर तुपकाडीह स्थित मुख्य मार्ग में बीते 23 दिसंबर की देर रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक तुपकाडीह निवासी 37 वर्षीय किशोर कुमार बताया जा रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन धंटे तक सड़क जाम लगा रहा। जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जाता है कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर जैनामोड़ की ओर जा रहा था कि पीछे से एक हाईवा तेज रफ्तार से आ कर टक्कर मार दी। जिसमे उक्त युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एक युवक बाल-बाल बच गया। घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जैनामोड़ ले जाया गया।

उक्त घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
इस हादसे में मृत तुपकाडीह स्थित सिनेमा हॉल के पीछे मुहल्ला निवासी मृतक किशोर कुमार वीडियोग्राफी व गाना रिकॉर्डिंग का काम करता था। साथ ही मशरूम उत्पादन कार्य कर जीविका चलाता था। उसका एक पुत्र व एक पुत्री है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *