प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के कोनार बेड़ा में बीते 7 दिसंबर को एक गंभीर हादसा होते होते टल गया।
बताया जाता है कि भारत माला सड़क परियोजना फेज 2 बनारस से कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल कोनार बेड़ा अडारी मार्ग में हाइवा की चपेट में आकर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बाइक सवार दिव्यांग अजय कुमार महतो बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि कोनार बेड़ा रहिवासी दिव्यांग अजय कुमार महतो अपने बाइक से खेत में धान काटने जा रहा था कि बनारस से कोलकाता सिक्स लेन के निर्माण कार्य स्थल पर नशे में धुत्त हाईवा चालक क्रमांक WB81/ 3246 ने छाई गिरा कर जा रहा था कि हाईवा के पीछे से अजय कुमार महतो अपनी बाइक से जा रहा था।
इसी बीच हाईवा चालक ने गाड़ी को पीछे करने लगा, जिसे देखकर बाइक चालक एवं वहां खड़े रहिवासियों ने जोर से हाईवे को रोकने के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन हाईवा चालक ने कुछ सुना ही नहीं और पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक अजय कुमार महतो ने फुर्ती दिखाते हुए बाइक से चलांग लगा दी। वही काम कर रहे एक युवक ने अजय को फुर्ती से अपनी और खींच लिया, जिसके कारण बहुत बड़ा दुर्घटना होने से बच गया।

ग्रामीण ने बताया कि हाईवा चालक काफी नशे में होने के कारण किसी की आवाज नहीं सुन रहा था और बाइक को 20 फीट तक रगड़ते ले गया। उक्त घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि रोड बना रहे ठेकेदार नियमों का पालन नहीं कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा एवं पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणो को समझा बूझकर अस्वस्थ करते हुए कहा कि अजय को एक बाइक कंपनी द्वारा दिया जाएगा। तब जाकर काम को शुरू करवाया गया।
![]()













Leave a Reply