Advertisement

बाइक ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक की मौत दो घायल

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-तेनु मार्ग पर 11 मार्च को तेज रफ्तार बाइक ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी। उक्त टक्कर में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट ओपी क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत के समीप उलगड्डा से वापस जरीडीह जा रही एक बाइक (मोटरसाइकिल) क्रमांक-JH09BM/6013 अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चंदन कुमार सिंह, बादल कुमार सिंह और गणेश कुमार सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी को तेनुघाट अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान जरीडीह थाना क्षेत्र के टेंगेकुदर रहिवासी चंदन कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं बादल कुमार सिंह एवं गणेश कुमार सिंह घायल का इलाज चल रहा है।

जानकारी देते हुए तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एक अन्य जानकारी के अनुसार तेनुघाट दो नंबर के समीप एक ऑटो क्रमांक-JH09K/5089 अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के नीचे लुढ़क गई, जिसमें टेंपो सवार रानी कुमारी एवं सुरेन्द्र महथा जख्मी हो गए। इस बारे मे तेनुघाट ओपी प्रभारी महतो ने बताया कि दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है, और खतरे की कोई बात नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *