Advertisement

हाइवा के धक्के से बाइक क्षतिग्रस्त

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा फुसरो मार्ग पर जारंगडीह बाजार स्थित टाटा ब्लॉक के समीप 4 जनवरी को बैक करने के क्रम में हाइवा की ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश बाइक सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दुकान में सामान लेने गया था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो जाता।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह निवासी धीरज कुमार तिवारी अपनी बजाज डिस्कवर बाइक क्रमांक-JH09T/5296 को टाटा ब्लॉक के समीप सड़क किनारे खड़ी कर बाबूलाल केसरी के राशन दुकान में सामान लेने गया। इसी बीच डंपर क्रमांक-JH09AP/1135 के धक्के से उसका बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार हाइवा डंपर के एकाएक पीछे करने से सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। जिससे बाईक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना के बाद बोकारो थर्मल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रेम मोहन झा सदल बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर हाईवा मालिक से बात करने के पश्चात बाईक मरम्मत करवा देने पर सहमति बनी। इसके बाद मामला शांत हुआ। थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज होने की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *