Advertisement

मुंबई, दिल्ली जैसे देश के अन्य शहरों में रेल मार्ग से पहुंच रही है बिहार की लीची

मुजफ्फरपुर स्टेशन से प्रतिदिन हो रहा औसतन 21.44 टन लीची का लदान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की विश्व प्रसिद्ध मीठी और रसीली लीची को देश के प्रमुख महानगरों, शहरों तक ताज़ा अवस्था में पहुंचाने के लिए रेलवे पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है। मुजफ्फरपुर स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 21.44 टन लीची का लदान किया जा रहा है।

सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई रामप्रताप सिंह ने 30 मई को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सोनपुर मंडल ने लोडिंग के लिये इस वर्ष अतरिक्त एलवीपीए लगाए हैं। बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष पवन एक्सप्रेस में चौबीस टन क्षमता में वीपी के अतिरिक्त अन्य तीन ट्रेनों में लीची लादान की सुविधा न्यूनतम दर पर प्रदान की जा रही है।

पीआरआई सिंह ने बताया कि इस वर्ष लीची व्यापारियों के लिए विशेष सुविधा का ख्याल रखते हुए मुजफ्फरपुर में डेडीकेटेड लीची पार्सल ऑफिस बनाया गया है। उक्त लीची ऑफिस में लीची को धूप से बचाने के लिए सेट का निर्माण किया गया है। साथ हीं व्यापारियों और किसानों के लिए शेड का निर्माण किया गया है। लीची किसानों एवं व्यापारियों को पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है।

यूपीआई पेमेंट की सुविधा के साथ -साथ पैकिंग और लोडिंग के लिए पर्याप्त जगह प्रदान की गई है। वहीं, पार्सल ठेला और गाड़ियों को विशेष परमिट की व्यवस्था की गई है। लीची पार्सल को स्कैनिंग शुल्क में रियायत प्रदान की गई है।

डिवीजन में उनको राउंड द क्लॉक रेलवे असिस्टेंट देने के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन एवं डिवीजन में लीची और व्यापारियों के लिए हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि एलटीटी सेंट्रल रेलवे से समन्वय के लिए सोनपुर रेल मंडल और सेंट्रल रेलवे के बीच डेडीकेटेड टीम का गठन किया गया है, ताकि समय से लीची व्यापारियों एवं किसानों का माल जल्दी से उतर सके।

बताया कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 21.44 टन लीची का लदान किया जा रहा है। बताया कि मुजफ्फरपुर स्टेशन पर दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, हावड़ा आदि महानगरों के लिए कुल 28 ट्रेनों में (वीपी व् एसएलआर आदि) कुल 105 – 110 टन प्रतिदिन लीची भेजने का पार्सल जगह उपलब्ध है। किसान और व्यापारी वर्ग इस अवसर और सुविधाओं का उपयोग कर लाभ उठायें और कम दर पर अपने लीची का बुकिंग कर देश के बड़े बड़े शहरों, महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि) तक अपने लीची को पहुंचाए एवं लीची व्यापार को नया आयाम दे। साथ ही साथ रेलवे आमजनों से अपील करता है कि इस अवसर का समुचित लाभ उठाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कराएँ।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *