पातेपुर में तेजस्वी के मंच से पीएम को गाली से सारण के भाजपाई नाखुश
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सारण सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने 22 सितंबर को एक भेंट में कहा कि वैशाली जिला के हद में पातेपुर में आयोजित महागठबंधन की सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मंच से कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमर्यादित ढंग से गाली -गलौज करने से न सिर्फ सारण बल्कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों में भी गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान बिहार अब नहीं सहेगा।
सांसद प्रतिनिधि सिंह ने सारण जिला के हद में सोनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से ये सभी माहौल बना रहे है। इनकी सभा में गाली-गलौज किया जा रहा है। यह कत्तई बर्दास्त योग्य नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह उनकी और उनकी पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है कि उनकी सोच कितने निम्न स्तर की है। उन्होंने कहा कि जो अपने घर – परिवार का सम्मान नहीं कर रहा है। जिससे अपना परिवार संभल नहीं रहा है, भला वह पूरा बिहार कैसे संभालेंगे। उन्होंने कहा कि ये माई-बहिन योजना ला रहे हैं और माई-बहन का सम्मान करना तक नहीं आता। कहा कि बिना सरकार बने यह हालत है, तो सरकार बनने के बाद क्या होगा? यह बिहार की जनता पूरी तरह समझ चुकी है।
भाजपा नेता सिंह ने कहा कि इससे पहले भी दरभंगा में कांग्रेस के राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री मोदी की माता को अपशब्द और गाली – गलौज किया गया था। उस समय दोनों नेताओं ने कहा था कि उस समय हमलोग मंच पर नहीं थे। यह कह कर पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन अब तो हद हो गई। तेजस्वी की उपस्थिति में इस तरह प्रधानमंत्री को गाली-गलौज किया गया, यह शोभनीय नहीं है।
![]()













Leave a Reply