अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रावण माह की तीसरी सोमवारी की संध्याकालीन बेला में 29 जुलाई को बिहार – झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र और डीआईजी हरि किशोर राय ने संध्या आरती में भाग लिया। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा हरिहरनाथ के अमरनाथ स्वरूप का दर्शन किया। कमल पुष्प अर्पित कर जनता जनार्दन की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष प्रमोद मुकेश ने अंग-वस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा बगहा प्रभारी डॉ विकास सिंह, युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, मंदिर सचिव विजय लाला, भाजपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य रंजन विद्यार्थी, बिरजू झा, सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया, मोनू सिंह, मुख्य अर्चक सुशीलचंद्र शास्त्री, भुट्टकुन बाबा, बमबम बाबा, राहुल बाबा, सदानंद बाबा सहित दर्जनों श्रद्धालू गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply