Advertisement

कसमार में बड़ी चोरी, एमश्री मोबाइल दुकान से 187 फोन की चोरी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर-पेटरवार मुख्य सड़क स्थित चंडीपुर (पड़ियाटांड़) में बीते 20-21 जनवरी की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एमश्री नामक प्रसिद्ध मोबाइल दुकान से लगभग 187 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उक्त दुकान मिथिलेश कुमार की बतायी जा रही है।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, उन्होंने रात लगभग 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। काउंटर और अलमारियां खाली थीं। काउंटर से करीब 85 हजार रुपए भी उड़ाए। दुकान मालिक ने तुरंत कसमार थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। रहिवासियों ने रात की गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *