Advertisement

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड 16 से बिधि कुमारी ने खरीदी नामांकन पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में निकाय चुनाव 2026 को लेकर बोकारो जिला ke हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 16 से घुटियाटांड़ रिवर साइड कॉलोनी रहिवासी शशि कुमार सोनी की पत्नी बिधि कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र खरीदा।

नामांकन पत्र खरीदने के बाद बिधि कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी। उन्होंने कहा कि वे जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगी।उन्होंने वार्ड की जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा भावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *