Advertisement

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगडडा पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते 22 अगस्त को छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय के चालीस छात्र – छात्राओं के बीच शैक्षणिक सत्र 2024-25 का साइकिल वितरण मुखिया और सदस्यों द्वारा किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए झूले का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने बताया कि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 के छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया है। वहीं विद्यालय प्रांगण में लगे झूले का भी इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष करमचंद सोरेन, अंजू देवी, संजू देवी, गंगा तूरी, अरविंद कुमार पांडेय, आनंद कुमार सुमन, जीतू सोरेन, महेंद्र सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *