ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित मध्य विधालय तेनुघाट में 11 अगस्त को साइकिल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार पांडेय एवं मुखिया पति संतोष कुमार द्वारा स्कूल प्रांगण में 40 छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया गया।
पंसस पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान गरीब छात्रों के लिये महत्व पूर्ण हैं। इस अभियान से छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। छात्राएं अब शिक्षा में भी अलख जगा रही हैं। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अलोक कुमार, शिक्षक बैजनाथ यादव, शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, संगीता पाठक, सरिता कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य सरोज कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply