Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में आठवीं के छात्रों के बीच साइकिल वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में 29 जुलाई को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच सरकार की महत्वाकांक्षी महाकाल कंच योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने बच्चों को साइकिल प्रदान की और इस योजना के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई में अत्यधिक सुविधा मिल रही है। अब विद्यार्थी पैदल चलने की कठिनाई से बचते हुए समय पर विद्यालय पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से न केवल बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी बल्कि उनकी शैक्षणिक प्रगति पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और ग्रामवासी भी मौजूद थे। सभी ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खोलने वाला साबित होगा। साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने सरकार और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और वे पूरी तन्मयता से पढ़ाई कर सकेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *