Advertisement

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दो विद्यालयों में 12 अगस्त को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। उक्त वितरण सरकार की योजनाओं के तहत पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में कुल 22 छात्र-छात्राओं के बीच साइकल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद द्वारा किया गया। मौके पर यहां विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कमार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सविता देवी, सहायक शिक्षक पवन कुमार मिश्रा, निर्मल मिश्रा, रॉकी कमार आदि उपस्थित थे।

वहीं चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में वर्ग आठ के 86 छात्र-छात्राओं के बीच पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर द्वारा साइकल का वितरण किया गया। मौके पर यहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, नितेश मंडल सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *