Advertisement

अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए भुनेश्वर यादव

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता पुस्तकालय परिसर में अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव 20 फरवरी को संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 91 सदस्यों में से 88 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। वही हुई मतगणना में संघ का अध्यक्ष भुनेश्वर यादव चुने गए। जिन्होंने कुल 54 मत प्राप्त किया, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार अंबष्ट को 34 मत मिला।

चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए इरफान अंसारी चुने गए जिन्हें 43 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश कुमार सिंह को 32 मत एवं बहादुर नायक को 11 मत मिला।
ज्ञात हो कि अधिवक्ता लिपिक संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद में राजीव कुमार झा उर्फ बबलू, सचिव पद में जलेश्वर रविदास, सहायक सचिव पद में अधीर चंद्र शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद में बैकुंठ प्रजापति निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूरी तरह अनुशासन के दायरे में संपन्न हो गया।

इसके लिए चुनाव कार्य में शामिल चुनाव प्रवेक्षक अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, डी एन तिवारी एवं प्रताप कुमार के साथ चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा भी साधुवाद के पात्र हैं। वहीं मतगणना गिनती में अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद एवं सुभाष कटरियार ने भी अपनी भूमिका निभाने के लिए बधाई के पात्र हैं।

बताया जाता है कि अधिवक्ता लिपिक संघ के विजेता प्रत्याशी की घोषणा अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने बताया कि वे संघ के सभी सदस्यों के साथ हर सुख दु:ख में खड़े रहेंगे। वहीं चुनाव शांतिपूर्ण करवाने में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल ने भी अपनी भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *