Advertisement

बासुदेवपुर चपुता में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की बैठक

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की एक बैठक 21 अगस्त को वैशाली जिला के हद में बासुदेवपुर चपुता आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद, फैक्स अध्यक्ष व् मुखिया राजेश ठाकुर ने की।

बैठक में विभिन्न दलों से जुड़े भुमिहार समाज के सामाजिक नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। फ्रंट के राज्य महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने जिला कमिटी का विस्तार और जिला के प्रत्येक भूमिहार के गांव मे सदस्य बनाने, समाज को सही मार्ग पर ले जाने और समाज में यदि कोई बाधा उत्पन्न हो तो दूर करने पर बल दिया गया।

बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर देते हुये जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत चौधरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिथालेश तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष रतनेश कुमार(गोगन), जिला उपाध्यक्ष राकेश रंजन (गुड्ड), कोषाध्यक्ष गंगेश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, संगठन के संरक्षक राज किशोर चौधरी आदि ने संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *