प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली ग्राम के मैथानटुंगरी स्थित माता ग्राम देवी की पुरानी स्थल को भव्य मंदिर के रूप दिए जाने को लेकर एकादशी तिथि 3 अक्टूबर को भूमिपूजन व निर्माण की आधारशिला रखी गई।
जानकारी के अनुसार देवी स्थल के पुजारी नाया मदन सिंह द्वारा पूजा कर नींव रखी गई। मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य प्रफुल्य चटर्जी ने अनुष्ठान पूरी कराई।
मौके पर गोडायत रामधन महली, चटिया श्यामलाल उर्फ शंकर सिंह, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, संतोष प्रसाद नायक, रोकी कमार, गौतम पाल, पवन कमार, कुंवर सिंह, नरेश कमार, तेजू महली, मथुर साव, मोती कमार, कुंवर सिंह, कुलिया कमार, मोहन महली, महिलाओं में पवित्री देवी, सीता देवी, गौरी देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply