Advertisement

पेटरवार में श्रीगणेश पूजा को लेकर बैठक, की गयी भूमि पूजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में खत्री मुहल्ला पेटरवार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी भाद्रमास शुक्लपक्ष, चतुर्थी तिथि को श्रीगणेश पूजनोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बीते 14 अगस्त को बैठक की गयी। बैठक में कमिटी व स्थानीय गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, पेटरवार प्रखंड के खत्री टोला काली मंदिर स्थित श्रीश्री 1008 श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा श्रीगणेश पूजनोत्सव के 15वें आयोजन का सफल संचालन को लेकर काली मंदिर प्रांगण में सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में आगामी 7 सितंबर से 11 सितंबर तक कलश-यात्रा के साथ पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्स्व आयोजन होना निश्चित किया गया।

बैठक में इस बार भी पूर्व कमिटी को बरकरार रखा गया। जिसमें अध्यक्ष अनुप कुमार सेठी, उपाध्यक्ष काजू साव, सचिव सचिन कुमार सेठी, उप सचिव रॉकी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रंजित जयसवाल, उप कोषाध्यक्ष रेशव विश्वकर्मा, मुकेश मुंडा को बनाया गया है। इस अवसर पर यहां पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *