Advertisement

मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री परिवार द्वारा भूमि पूजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां के मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के सदस्यों ने 7 अप्रैल को महायज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया। यहां आगामी 26 से 29 अप्रैल तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाना है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्थानीय गोमियां बस्ती स्थित श्रीश्री मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में 26 से 29 अप्रैल तक 9 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर 7 अप्रैल को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना एवं हवन के साथ भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि गोमियां में 26 से 29 अप्रैल तक 9 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी 26 अप्रैल की प्रातः सदग्रंथ एवं दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। संध्या में आदि शक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बताया गया कि 27 अप्रैल की प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, दोपहर युवा सम्मेलन, संध्या में यज्ञ का ज्ञान विज्ञान से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम होगा। वहीं 28 अप्रैल की प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर कार्यकर्ता गोष्ठी, संध्या संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ तथा अंतिम दिवस 29 अप्रैल को प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ एवं दीक्षा संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा।

मौके पर पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, गोमियां मुखिया बलराम रजक, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, प्रमोद स्वर्णकार, महेश स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, फागू स्वर्णकार सहित गायत्री परिवार के कई महिला-पुरुष सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *