Advertisement

चास नगर निगम में शपथ ग्रहण, भोलू पासवान ने दूसरी बार संभाली मेयर की कमान

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम कार्यालय में 17 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित मेयर भोलू पासवान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने पासवान को शपथ दिलाई।

इस दौरान हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में विजयी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बोकारो एसपी, चास एसडीएम सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भोलू पासवान दूसरी बार चास नगर निगम के मेयर बने हैं। निगम में कुल 35 वार्ड पार्षद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पार्षद शामिल हैं। उप-मेयर का चुनाव भी पार्षदों के बीच किया जा रहा है, जिसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शपथ ग्रहण के बाद मेयर भोलू पासवान ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने चास में पानी, बिजली और साफ-सफाई को प्रमुख समस्या बताते हुए इन पर प्राथमिकता से काम करने की बात कही।

साथ ही शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की योजना का भी उन्होंने संकेत दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चुनाव नहीं होने के कारण विकास कार्यों में अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *