Advertisement

झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव बनाये गये भोलु खान, समर्थकों में हर्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बिडीओ आफिस स्थित झामुमो कार्यालय मे 29 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में झामुमो केन्द्रीय समिति द्वारा मोर्चा के बोकारो जिला के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष परमानन्द सोरेन एवं बोकारो जिला युवा मोर्चा के सचिव भोलु खान को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। यहां फुसरो नगर अध्यक्ष दिपक महतो की टीम द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव को सम्मानित किया गया।

मौके पर पूर्व केंद्रीय सदस्य वनबीर मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव पानबाबू केवट, अजय साव, सुरेश राम, रविन्द्र राम, बबलु खान, नगर उपाध्यक्ष टीकू महतो, प्रकाश नायक, शैलेश कुमार, हर्ष कुमार, नगर मीडिया प्रभारी अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *