Advertisement

भोला के देखेला बेकल भईले जियरा

श्रावणी मेला में सामयिक परिवेश द्वारा काँवरियां भक्तजनों के लिए भजन कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका द्वारा वैशाली जिला प्रशासन के सहयोग से 3 अगस्त को आयोजित श्रावणी मेला में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में काँवरियां भक्तजनों के लिए आयोजित किया गया था।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि कला और संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में वैशाली जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में सामयिक परिवेश संस्था ने भजन की प्रस्तुति दी। बताया कि संस्था की संस्थापिका सह प्रधान संपादक ममता मेहरोत्रा ने सभी शिवभक्तों को अंतिम सोमवारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर वैशाली जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक भजनो की झड़ी लगा दी।

श्रावणी मेला के अवसर पर सामयिक परिवेश संस्था की तरफ से कवियित्री सविता राज ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया। उन्होंने शिव प्यारे हैं सुंदर भी हैं, खुशियों के ये सागर भी हैं सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ आरती कुमारी ने डम डम डमरू बजावेला हमार जोगिया गाकर समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायिका आस्था दीपाली के भजन भोला के देखेला बेकल भईले जियरा पर श्रद्धालु भक्तजन झूम उठे। भजन कार्यक्रम में म्यूजिक टीम में सिंथेसाइजर पर उमेश चंचल, ऑक्टोपैड पर प्रिंस सोनी एवं ढोलक पर राहुल बाबा संगत कर रहे थे। यहां डॉ आरती कुमारी, सविता राज, आस्था दीपाली ने गायन में साथ दिया व् कार्यक्रम को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *