Advertisement

भोजपुरी फिल्म प्रेम की सौगंध बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। डीआरएस एंड गीतांजलि फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म प्रेम सौगंध बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज की गई। फिल्म के निर्देशक दिलीप कुंवर जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव और मणी भट्टाचार्या ने अभिनय किया हैं।

भोजपुरी फिल्म प्रेम सौगंध के निर्देशक जैन ने बताया कि फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं। उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर हैं। बिहार झारखंड के दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह हैं, और उम्मीद की जा रहीं हैं कि दर्शकों का प्यार आशीर्वाद सिनेमाघरों में मिलेगा।

ज्ञात हो कि निर्देशक दिलीप कुंवर जैन दर्शकों की पसंद के अनुरूप फिल्मों का निर्देशन करते हैं, जो दर्शकों को पसंद भी आती हैं। फिल्म में अयाज खान, हीरा यादव, रजनीश पाठक, संतोष श्रीवास्तव, श्रद्धा नवल, खुशबू यादव, कोमल झा सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

भोजपुरी फिल्म प्रेम सौगंध की निर्मात्री गीतांजली, निर्देशक दिलीप कुंवर जैन, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, अनुज तिवारी, अशोक राव, गीतकार शेखर मधुर, कृष्णा बेदर्दी, विनय निर्मल, दिनेश मधेशिया, एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *