Advertisement

आर्या डिजिटल ओटीटी पर जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म जान हमार हिंदुस्तान

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर बहुत जल्द फिल्म जान हमार हिंदुस्तान रिलीज की जायेगी।

हाल ही में रिलीज फिल्म ये है स्वर्ग हमारा की जबरदस्त सफलता से मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित हैं। वहीं आगे की तैयारी भी जोर – शोर से जारी हैं। उपरोक्त बातें आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने एक भेंट में कही। उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी को दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा हैं। यह आगे भी बरकरार रहें, इसके लिए पूरी तैयारी हो रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज को तैयार हैं। वहीं कई का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म जान हमार हिंदुस्तान भी रिलीज को तैयार हैं। बहुत जल्द यह फिल्म दर्शकों को आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव देखने को मिलेगी। माँ नर्मदा फ़िल्म के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के पटकथा लेखक व निर्देशक संजीव लखन पटेल, सह निर्माता सूरज उपाध्याय, समर रतन सिंह व मगन पासी हैं।

अमन श्लोक का संगीत, गीत शेखर मधुर, संजय मिश्रा, कहानी राजीव पटेल, संवाद चंद्रकांत पी, छायांकन अभिषेक सिंह, एक्शन शहाबुद्दीन का हैं।
ध्यान देने योग्य है कि दर्शक आर्या डिजिटल ओटीटी को मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों में देख सकते हैं। जिसमें अलग – अलग भाषाओं में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं और इस ओटीटी को अब तक लाखों प्रसंशक डाउनलोड कर चुके हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *