Advertisement

भोजपुरी फिल्म हिटलर सासू मां का ट्रेलर सुजय म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बानी भोजपुरी फिल्म हिटलर सासू मां का ट्रेलर सुजय म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक है। जिससे फिल्म के बारे में भी लगभग अनुमान लगाया जा सकता है।

ट्रेलर में फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस देखने को मिला। दर्शकों द्वारा ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और व्यूज भी अच्छे मिल रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अंजना सिंह, सुजीत सिंह, संजीव मिश्रा, नम्रता सिंह, वीणा पांडेय, रोहित सिंह मटरू, विभा सिंह, गुलशन पांडेय, संतोष मेहरा, दिव्या द्विवेदी, संजय सिंह, किरण सिंह एवं अन्य हैं। फिल्म का निर्देशन संजीत कुमार द्वारा किया गया है, जबकि इस फिल्म का लेखन कृष्णा झा ने किया है। फिल्म के संगीतकार साहिल खान, गीतकार राजेश मिश्रा, डीओपी साहिल जे अंसारी, सहायक निर्देशक अनु सिंह, प्रिंस कुमार एवं अनुज सिंह, कोरियोग्राफर जीतू राजपाल, प्रोडक्शन मैनेजर राजकुमार खरगवाल, आर्ट डायरेक्टर अजय मंडल, एक्शन डायरेक्टर अली हुसैन, मैक अप आर्टिस्ट सुनील दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान है।

बताया गया कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। वही जल्दी ही पूरी फिल्म भी रिलीज होगी। दर्शकों द्वारा ट्रेलर को लेकर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से फिल्म की पूरी टीम में खुशी की लहर है और विशेष कर सुजीत सिंह प्रोडक्शन द्वारा दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *