Advertisement

जल्द हीं रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म हेलो हसबैंड

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। एस राज खोरठा वीडियो के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म हेलो हसबैंड बहुत रिलीज होगी। फिल्म सेंसर में जा चुकी है।

फिल्म के निर्माता व् अभिनेता सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि हेलो हसबैंड पूर्ण रूप से मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म हैं। जिसमें भरपूर फैमिली ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा।

जैसा कि फिल्म के टाइटल से अनुमान लगाया जा रहा हैं। कहानी दहेज प्रथा पर आधारित हैं। जो कॉमेडी से भरपूर हैं। सुरेंद्र इससे पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं। जो यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं। वहीं अब तक काफी संख्या में गाने बना चुके हैं।

इस फिल्म में प्रमुख रूप से सुरेंद्र कुमार, उमी, हर्षिता अग्रवाल, काजल, जुली प्रिया, मनीष सिंह राजपूत, अमर मिश्रा, मुकेश पांडेय, सूरज सिंह, नीलिमा, बबिता श्रीवास्तव सहित अन्य ने अभिनय किया हैं।

फिल्म हेलो हसबैंड के निर्माता सुरेंद्र कुमार महतो, सह निर्माता मनीष सिंह राजपूत, अनिल महतो, लेखक व निर्देशक हेमंत कुमार, लाइन प्रोड्यूसर प्रमिला कुमारी, संगीतकार माही राज, गीतकार हेमंत कुमार व सोनू सुधाकर, गायक रवि राज, प्रियंका देहाती, पुनीता मिश्रा, खुशी कक्कर, छायांकन राज, संकलन जितेंद्र कुमार व प्रभात ओझा, आदि।

सह निर्देशक अविनाश गुप्ता गोलू, नृत्य निर्देशक छोटू हिटलर, प्रोडक्शन अभिषेक बेंजामिन, प्रचारक युधिष्ठिर महतो व् कुलदीप कुमार चौरसिया, पोस्ट प्रोडक्शन रिया स्टूडियो, प्रोमो एडिटर निखिल कुमार, डीआई सोनू सिंह, विशेष आभार देव सिंह, डिजाइनर प्रशांत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *