Advertisement

भीम आर्मी जिला स्तरीय बैठक 24 अगस्त को कथारा में आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी बोकारो जिला सम्मेलन आगामी 24 अगस्त को जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी भीम आर्मी बोकारो जिला उपाध्यक्ष धरम घासी ने 22 अगस्त को एक विज्ञप्ति जारी कर दी।

जिला उपाध्यक्ष घासी ने बताया कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज से हुई वार्ता में भीम आर्मी बोकारो जिला का बैठक आगामी 24 अगस्त को अंबेडकर पार्क कथारा चार नंबर में समय सुबह 11बजे से होना तय किया गया है।इसमें प्रखंड कमिटी, नगर कमिटी, जिला कमिटी और महा नगर कमिटी के सभी सदस्य शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज और विशिष्ट अतिथि बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास होंगे।

जिसमें जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, जिला संगठन सचिव नेपाल दास, जिला संगठन मंत्री सुखदेव रविदास, जिला महासचिव बासुदेव बौद्ध, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, नगर प्रभारी सैलेश घासी, नगर सचिव बिट्टू कुमार घासी, नावाडीह प्रखण्ड अध्यक्ष पिंटू कुमार, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष शशि रविदास, उपाध्यक्ष नारायण राम, जरीडीह प्रखण्ड अध्यक्ष जगदम घासी, कसमार प्रखण्ड अध्यक्ष रामू घासी, बेरमो प्रखण्ड अध्यक्ष सतेन्द्र राम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश तुरी, नगर उप सचिव नीतीश कुमार, वार्ड क्रमांक छह अध्यक्ष अशोक भुइंया आदि शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *