Advertisement

भीम आर्मी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड भीम आर्मी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को गोमियां सहित देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया।

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बाबा साहेब के योगदान को याद किया गया। साथ हीं उनके विचारों को समाज के बीच साझा किया गया। गोमियां में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पंचशील प्रस्तावना पाठ बौद्धाचार्य धर्मनाथ बौद्ध द्वारा किया गया और भीम आर्मी गोमिया द्वारा बाबा साहेब के दिए गए समतावादी समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

कहा गया कि इस दिन को भारतीय संविधान के शिल्पकार और दलित-आदिवासी समाज के महान नेता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में भीम आर्मी प्रखंड सचिव अनिल कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत आंबेडकर, प्रभारी मुकेश आंबेडकर, बौद्धाचार्य धर्मनाथ बौद्ध, मनोहर, हेमंत, सिकंदर, शिवा, अनिल, तिलेश्वर, शंकर, प्रकाश, दीलिप, उमेश, संतोष, टोकेंद्र, बासु सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *